इंटरनेशनल डेस्क : 17 अप्रैल 2025 को टाइम मैगज़ीन ने अपनी सालाना “100 सबसे प्रभावशाली लोगों” (TIME 100 Most Influential People 2025) की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में दुनियाभर की राजनीति, विज्ञान, कला, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। इस साल की सूची में कुछ अहम नामों को प्रमुखता से जगह मिली है। डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 में फिर से निर्वाचित हुए। मुहम्मद यूनुस – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता। इसके साथ ही एलन मस्क का नाम भी शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…
लिस्ट को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया
टाइम मैगज़ीन ने इस प्रभावशाली लोगों की सूची को कई श्रेणियों में बांटा है, जैसे:
‘लीडर्स‘ कैटेगरी में ये बड़े नाम शामिल
‘लीडर्स’ यानी नेताओं की सूची में इस बार ये चर्चित हस्तियां शामिल की गईं:
रेशमा केवलरमानी बनीं एकमात्र भारतीय मूल की प्रतिनिधि
इस साल किसी भी भारतीय नागरिक का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है, जो काफी चौंकाने वाली बात है। हालांकि, भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को ‘लीडर्स’ कैटेगरी में शामिल किया गया है। रेशमा वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO हैं और किसी अमेरिकी बायोटेक कंपनी की पहली महिला प्रमुख बनी हैं। पिछले साल आलिया भट्ट और साक्षी मलिक को मिली थी जगह
2024 की TIME 100 लिस्ट में भारत से दो बड़ी हस्तियां शामिल थीं
इस साल इनके जैसे किसी भारतीय सेलेब्रिटी का नाम इस प्रतिष्ठित लिस्ट में नहीं दिखाई दिया।
दुनियाभर से अन्य चर्चित नाम भी लिस्ट में
अन्य श्रेणियों में भी कई बड़े नामों को जगह मिली है:
टाइम की लिस्ट क्यों मानी जाती है खास?
यह लिस्ट अब 21वें साल में पहुंच चुकी है। टाइम मैगज़ीन की यह सूची दुनियाभर में एक ग्लोबल स्टैंडर्ड मानी जाती है। इसमें शामिल नामों को विचारों, कार्यों और प्रभाव के आधार पर चुना जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...