Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather: दिल्ली-UP में फिर बरसेंगे बादल… अगले 2 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

June 4, 2025

Today Weather: दिल्ली-UP में फिर बरसेंगे बादल… अगले 2 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Today Weather : देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में अगले दो दिनों तक मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी आज दोपहर के बाद से गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। लू का असर भी कम हो सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, खासकर मेरठ, बरेली और लखनऊ में आज बारिश के आसार बने हुए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में रेड अलर्ट

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। स्कूलों को एहतियातन कुछ जिलों में बंद रखा गया है। IMD ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत का हाल

केरल और कर्नाटक में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। केरल के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून और तेजी से उत्तर की ओर बढ़ सकता है।

पश्चिम भारत और मध्य भारत

राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का दौर जारी है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बूंदाबांदी की संभावना है। मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

जानें अन्य राज्यों के मौसम का हा

वहीं अगर बात करें अन्य राज्यों के मौसम कि तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMD की सलाह

– नॉर्थ-ईस्ट के इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत।
– पहाड़ी और नदी किनारे के क्षेत्रों में यात्रा से बचें।
– किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें