Site icon Dainik Savera Times

Today Weather Update : मौसम पर बड़ा अपडेट… बारिश के साथ फिर आएगी आंधी तूफान, जानें देश के हर राज्य के मौसम का हाल

Today Weather Update

Today Weather Update : देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जहां देश के बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हिअ तो वही कई राज्यों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। IMD ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। बता दें कि देश में मौसम का यह बदला मिजाज कई जगहों पर राहत लेकर आया है, तो कई इलाकों में चुनौती बन गया है। ऐसे में मौसम विभाग की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है।

राजधानी दिल्ली ने बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 24 मई को भी हल्की बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर जैसे शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।

बिहार में गर्मी और उमस

बिहार के पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। हालांकि कुछ उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश: कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार, जबकि पूर्वी हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी।
मध्य प्रदेश: अधिकतर हिस्सों में शुष्क मौसम, दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव, जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा: कहीं-कहीं तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, खासकर तटीय इलाकों में।

मौसम विभाग की सलाह

IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और लू अथवा बारिश से बचाव के उपाय अपनाएं।

Exit mobile version