Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update : मौसम पर बड़ा अपडेट…अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

June 19, 2025

Today Weather Update : मौसम पर बड़ा अपडेट…अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Today Weather Update : देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 19, 22 और 23 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा और झारखंड में रेड अलर्ट

IMD ने आज और कल के लिए ओडिशा और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के चलते जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ जैसे खतरे बढ़ सकते हैं। संबंधित प्रशासन को सतर्क रहने और आपातकालीन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार

बिहार: आज के दिन राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड: 19 और 20 जून को मूसलधार बारिश हो सकती है।

गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा: 19 से 24 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत: 19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में झमाझम बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में भी बारिश की दस्तक

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान: 19 से 24 जून तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 20 से 23 जून तक भारी बारिश के संकेत हैं।

मध्य भारत: अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पहुंच गया है। यह सामान्य समय (13 जून) से पांच दिन देरी से पहुंचा है। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून के फैलने की उम्मीद है। इससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

हिमाचल में मानसून की तैयारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून इस बार राजधानी में समय से पहले दस्तक दे सकता है। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें