Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indians से तीन गुना ज्यादा शराब गटक जाते हैं इन देशों के लोग, 2 नामों पर आप नहीं करेंगे यकीन

June 24, 2025

Indians से तीन गुना ज्यादा शराब गटक जाते हैं इन देशों के लोग, 2 नामों पर आप नहीं करेंगे यकीन

इंटरनेशनल डेस्क : शराब की खपत के मामले में यूरोपीय देशों का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए। यूरोपीय देश इस मामले में अन्य महाद्वीपों के लोगों से काफी आगे हैं। इस्लामिक देशों की बात करें तो वहां पर शराब की खपत सबसे कम है। अकेले कुवैत की बात करें तो वहां शराब की खपत जीरो है।

इसका मतलब यह है कि इस देश में कोई आदमी शराब नहीं पीता है। भारत की बात की जाए तो यहां शराब की सालाना खपत प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5.7 लीटर है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह आंकड़ा 0.3 लीटर तक है। दुनिया के जिन देशों में शराब की खपत अधिक है, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मोल्दोवा नंबर 1 पर

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक यूरोपीय देश मोल्दोवा में शराब की प्रति व्यक्ति सालाना खपत काफी अधिक है। मोल्दोवा में एक आदमी की सालाना शराब की खपत 15.2 लीटर है। सूची में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया है।

इसके बाद नंबर आता है लिथुआनिया देश का, इस देश में हर व्यक्ति की शराब की सालाना खपत 15 लीटर है। तीसरे नंबर पर है चेक गणराज्य, जहां शराब की सालाना खपत 14.4 लीटर प्रति व्यक्ति है। अफ्रीकी देश सेशेल्स 13.8 लीटर शराब के साथ चौथे और जर्मनी 13.4 लीटर शराब के साथ लिस्ट में 5वें नंबर पर है।

नाइजीरिया छठे नंबर पर

नाइजीरिया प्रति व्यक्ति 13.4 लीटर शराब सालाना खपत के साथ छठे, आयरलैंड 13 लीटर के साथ 7वें, लात्विया 12.9 लीटर शराब के साथ 8वें नंबर पर है। बुल्गारिया 12.7 लीटर शराब के साथ 9वें और फ्रांस 12.6 लीटर शराब के साथ 10वें नंबर पर है।

रूस में सालाना एक आदमी साल में 11.7 लीटर और यूके में 11.4 लीटर शराब का सेवन करता है। ऑस्ट्रेलिया में आंकड़ा प्रति व्यक्ति 10.6 लीटर, साउथ कोरिया में 10.2 लीटर, स्पेन में 10 लीटर, अमेरिका में 9.8 लीटर प्रति व्यक्ति सालाना खपत शराब की है।

इंडोनेशिया में खपत कम

वहीं, कनाडा में 8.9 लीटर, जापान में 8 लीटर और चीन में 7.2 लीटर प्रति व्यक्ति सालाना खपत शराब की होती है। वेनेजुएला में 5.6 लीटर, उत्तर कोरिया में 3.9 लीटर, इजरायल में 3.8 लीटर, सिंगापुर में 2.5 लीटर, तुर्की में 2 लीटर, ईरान में 1 लीटर और इंडोनेशिया में 0.8 लीटर शराब की सालाना खपत प्रति व्यक्ति होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें