Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी… 18 श्रद्धालु घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

April 3, 2025

Uttar Pradesh accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी… 18 श्रद्धालु घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Uttar Pradesh accident: इटावा जिले में नवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माणी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे 18 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि घटना बुधवार शाम बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि आगरा जिले के चित्राहाट क्षेत्र के 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर इटावा जिले में स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे और वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 18 श्रद्धालु घायल
अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जसवंत नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से पांच घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें