Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक हादसा : शॉर्ट र्सिकट के कारण घर में लगी भीषण आग, बच्चों सहित चार लोग जिंदा जले

Tantra Mantra

Tantra Mantra

Uttar Pradesh Tragic accident : गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में एक घर में रविवार तड़के शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसके बच्चों समेत चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घर में लगी आग को बुझाया, आग बुझाने के बाद दमकल र्किमयों ने घर के अंदर से शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि सभी सदस्य तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने दीवार तोड़कर शव बरामद किए और मृतकों की पहचान एक महिला गुलबहार (32), उसके बेटे जान (9) और शान (8) और जीशान (7) के रूप में हुई है।

आग लगने से चार लोगों की मौत, जांच शुरू

पुलिस ने कहा कि बहुत अधिक धुआं होने कारण चार लोग खुद को नहीं बचा सके, लेकिन दर्जी का काम करने वाला परिवार का मुखिया शाहनवाज किसी तरह बच गया। सीएफओ ने कहा कि पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version