Site icon Dainik Savera Times

शिमला के कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप… 4 लोगों की मौ/त

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा पेश आ रहा है। ताजा मामला शिमला जिले के कोटखाई इलाके से सामने आया है, जहां रामनगर के पास खोला कैंची के पास एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।

गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से तीन लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं, जबकि एक की पहचान जोगिंदर सिंह, पुत्र बालक राम, निवासी खोला गांव के रूप में हुई है। हादसे के समय गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे।, फिलहाल हादसे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

सीएम सुक्खू ने हादसे पर जताया दुख 

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कोटखाई में हुई इस भीषण सड़क हादसे पर दुख जाहिर किया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों को उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।”

Exit mobile version