Site icon Dainik Savera Times

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के लिए पहली FREE ट्रेन हुई रवाना… CM ने बताया इस दिन भी चलेंगी ये ट्रेन

Train run free  Mahakumbh; नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भाग लेने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी बड़े संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। आस्था के इस महाकुंभ में साधु-संतों के साथ-साथ आम लोग भी स्नान करने के लिए आ रहे हैं। यहां रोजाना लाखों लोग गाड़ियों, ट्रेनों और फ्लाइट के माध्यम से पहुंच रहे हैं और अपनी धार्मिक यात्रा को पूरा कर रहे हैं। वहीं भक्तों को यात्रा में हो रही परेशानियों को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है कि वह 6, 13, और 21 फरवरी को महाकुंभ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ट्रेन चलवाएंगे।

वहीं आज बृहस्पतिवार को गोवा सरकार ने राज्य के श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज की मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए  विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।  गोवा के सीएम सावंत ने करीब 1,000 श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने वाली पहली विशेष ट्रेन को कर्माली स्टेशन से रवाना किया। इस अवसर पर राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई और कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े भी मौजूद थे। सावंत ने बताया कि बाकी दो ट्रेन 13 और 21 फरवरी को गोवा से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ने पर सरकार श्रद्धालुओं को प्रयागराज की मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए और ट्रेन चलाने पर विचार कर सकती है। बता दें कि यह विशेष ट्रेन सेवा गोवा से प्रयागराज तक चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी खर्च के महाकुंभ में शामिल हो सकें।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कब और कैसे जाएगी ट्रेन

यात्रा की सुविधाएं और शर्तें

यह अवसर महाकुंभ के समापन से पहले कुछ समय तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए जो लोग अभी तक महाकुंभ में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है।

Exit mobile version