Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh News: 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

April 4, 2025

Uttar Pradesh News: 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Bounty crooks arrested : उत्तर प्रदेश के मऊ में 25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उनमें से एक को पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार सिंह अत्री ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में घोसी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली।

25-25 हजार रुपये दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार

घोसी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नरेश और कोमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे बदायूं से हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे घोसी थाने के सरहा पुली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान नरेश के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस आदि बरामद

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 14 अदद सफेद धातु , जिनका वजन 797 ग्राम है, एक 315 बोर का देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो पेचकस और एक कुदाल बरामद की गई है। सभी आवश्यक कार्यवाहियां जारी हैं। डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गोली लगने का मामला सामने आया है। मरीज का नाम नरेश है। वह बदायूं का निवासी है और उसे सुबह चार बजे लाया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए जो भी तत्काल उपचार उपलब्ध था, वह उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई जारी

उन्होंने बताया कि पुलिस घायल व्यक्ति को लेकर आ गई है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। आगे जो भी कार्रवाई की जानी होगी, वह की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस ने 25 हजार के इनामी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें