Big success for security forces : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है।
बसकुचन में चला संयुक्त ऑपरेशन
गुप्त सूचना के आधार पर 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 178 बटालियन सीआरपीएफ और शोपियां पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त रूप से बसकुचन क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। इलाके को चारों ओर से घेरने के बाद एक बाग में आतंकियों की गतिविधियां देखी गईं। सुरक्षाबलों की त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई के चलते दोनों आतंकी बिना किसी मुठभेड़ के सरेंडर कर बैठे।
Shopian, Jammu and Kashmir | Two LeT hybrid terrorists identified as Irfan Bashir and Uzair Salam surrendered following an operation launched by security forces in Baskuchan area yesterday. Two AK-56 rifles, 4 magazines, 102 rounds (7.62x39mm), 2 hand grenades, 2 pouches etc were… pic.twitter.com/IkJVl4fPXs
— ANI (@ANI) May 29, 2025
बरामद किए गए हथियार और सामान
गिरफ्तार आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:
– 02 AK-56 राइफलें
– 04 मैगजीन
– 102 जिंदा कारतूस (7.62×39mm)
– 02 हैंड ग्रेनेड
– 02 हथियार पाउच
– ₹5400 नकद
– 01 मोबाइल फोन
– 01 स्मार्टवॉच
– 02 बिस्किट पैकेट
– 01 आधार कार्ड
जांच जारी, दर्ज हुई FIR
गिरफ्तारी के बाद आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस ऑपरेशन के जरिए एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। भविष्य में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

