Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Accident : तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में 2 किशोर सहित 4 लोगों की हुई मौत 

February 21, 2025

UP Accident : तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में 2 किशोर सहित 4 लोगों की हुई मौत 
UP Accident : उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के उसराहार थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो किशोरों सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे कि पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर 
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव के पास उसराहार सरसई नावर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।
दो किशोर समेत चार लोगों की मौत 
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों सड़क पर गिर गए।’’
मृतकों की हुई पहचान 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान आशीष (17), हिमांशु (15), राहुल (22), प्रांशु (15) और रोहित (18) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आशीष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि हिमांशु, राहुल और रोहित ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
वर्मा ने बताया कि प्रांशु का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें