Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Crime : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ग्राइंडर मशीन से काटे अंग, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

December 22, 2025

UP Crime : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ग्राइंडर मशीन से काटे अंग, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

यूपी डेस्कः यूपी के संभल जिले में पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक सप्ताह पहले मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंध उजागर होने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए शव को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह नाले में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी रूबी ने पहले दर्ज कराई थी।

पुलिस पूछताछ में रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी राहुल को हो गई थी। 18 नवंबर की रात राहुल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने प्लास्टिक की पन्नी और दो बैग खरीदे। शव के टुकड़े करने के लिए जीतू मिस्त्री से कटर मशीन (ग्राइंडर) किराये पर लिया। राहुल की गर्दन और पैर काटे। सिर और कटे हुए अंगों को पन्नी में लपेटकर लाल रंग के बैग में रखा गया, जबकि धड़ को बैग में पैक किया। फिर किराये की गाड़ी से शव के कुछ हिस्से नाले में और कुछ गंगा नदी में फेंके गए। धड़ वाले बैग को पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें