इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के ऊपर टैरिफ बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ 35 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कनाडा को चेतावनी भी जारी की है। ट्रंप ने कहा कि अगर कनाडा ने जवाबी कार्रवाई कर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की तो अमेरिका उतनी ही मात्रा में इसे बढ़ा देगा। 10 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप ने नए आदेश जारी किए हैं।
नए टैरिफ अमेरिका में बिकने वाले कनाडाई उत्पादों पर 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप के आदेश कनाडा की जवाबी कार्रवाई और व्यापार बाधाओं के जवाब में उठाए गए हैं। इससे पहले भी ट्रंप कई देशों के खिलाफ टैरिफ को लेकर कड़े कदम उठा चुके हैं।
It’s official Aug 1st Canada will be paying 35% tariffs. It’s going to be rough. pic.twitter.com/MKSe5HnSZj
— Bradshaw (@myabradshaw78) July 11, 2025
ट्रंप ने हाल ही में ब्राजील के ऊपर भी 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अब अमेरिका ने पड़ोसी देश पर नया नियम लागू किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कनाडा यूएस में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम साबित हुआ है।
ड्रग्स अमेरिकी समाज के लिए खतरा
यह ड्रग्स अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा है। अब यूएस को अपनी सिक्योरिटी और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देनी होगी, यह समय आ चुका है। ट्रंप ने अपने लेटर में लिखा है कि अमेरिका पहले भी टैरिफ लगा चुका है, ताकि यहां फैल रहे फेंटानिल संकट को कंट्रोल किया जा सके।
कनाडा की डेयरी नीति पर निशाना
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की डेयरी नीति पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि कनाडा में डेयरी फार्मर्स पर 400 फीसदी तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। इससे अमेरिका को खूब नुकसान उठाना पड़ता है। यह मामला अब उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है। कनाडा हमारे किसानों से मनमर्जी टैक्स की वसूली करता है। हमारे किसानों को हालांकि वह अपने देश में उत्पाद बेचने की अनुमति भी नहीं देता।
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की कंपनियों को अमेरिका में बिजनेस करने का न्योता दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर कनाडा की कंपनियां यहां अपनी यूनिट लगाने पर विचार करेगी तो उनको तेज, पेशेवर और नियमित मंजूरी प्रदान की जाएगी। कुछ ही सप्ताह में उनको परमिशन दे देंगे।

