Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh accident : तीर्थयात्रियों की वैन ट्रक से टकराई, चार की हुई दर्दनाक मौत, अन्य छह घायल 

February 15, 2025

Uttar Pradesh accident : तीर्थयात्रियों की वैन ट्रक से टकराई, चार की हुई दर्दनाक मौत, अन्य छह घायल 
Uttar Pradesh accident : उत्तर प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन देर रात एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की यह जानकारी दी।
तीर्थयात्रियों की वैन ट्रक से टकराई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे।अधिकारी ने कहा, ‘‘तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें