Uttar Pradesh Accident : शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी।
तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े सात लोगों को कुचला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा थाना क्षेत्र के फील नगर गांव के पास एक कार चालक सड़क किनारे अपनी कार रोककर कुछ नामचीन मोटरसाइकिल सवारों से बात कर रहा था, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने इन लोगों को कुचल दिया।
तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल
उन्होंने बताया कि इसके बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक टैंकर में फंस गई और टैंकर उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। एसपी ने बताया कि हादसे में योगेश कुमार कुरील (40), विवेक मिश्रा (43) और मुबाशिर अली (38) की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। ये सभी बाराबंकी और रामपुर के रहने वाले हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...