Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

34 लोगों की मौत, 8 लापता; इस देश में पलटी पर्यटकों की नाव… ‘मौत’ का लाइव वीडियो आया सामने

July 20, 2025

34 लोगों की मौत, 8 लापता; इस देश में पलटी पर्यटकों की नाव… ‘मौत’ का लाइव वीडियो आया सामने

इंटरनेशनल डेस्क: वियतनाम में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। यहां शनिवार दोपहर को अचानक आए तूफान की वजह से एक टूरिस्ट बोट पलट गई। हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो नाम पलटी, उसका नाम ‘Wonder Sea’ बताया जा रहा है। इस नाव के ऊपर 48 यात्री और चालक दल के 5 लोग सवार थे।

सभी लोग हालोंग की खाड़ी में सैर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग वियतनाम के रहने वाले थे। हादसे के बाद रेस्क्यू कर बचाव टीमों ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल कई लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले 12 लोगों को बचाने का दावा किया गया था।

20 बच्चे थे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव पलटने का प्राथमिक कारण तेज हवा को माना जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने एक ऐसे 14 वर्षीय किशोर को भी बचाया है, जो हादसे के बाद लगभग 4 घंटे तक उल्टी नाव में फंसा रहा। उसे सेफ ढंग से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोग टूरिस्ट थे, जो यहां घूमने के इरादे से आए थे। इनमें लगभग 20 बच्चे शामिल थे। ये सभी लोग मूल रूप से वियतनाम की राजधानी हनोई के रहने वाले बताए गए हैं।

‘विप्हा’ सक्रिय होने के आसार

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एक उष्णकटिबंधीय तूफान इस इलाके में तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि ‘विप्हा’ (Vipha) नाम का यह तूफान अगले सप्ताह तक देश के उत्तरी इलाकों में सक्रिय हो सकता है। हालोंग की खाड़ी के तटीय इलाकों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले भी वियतनाम में ऐसे हादसे हो चुके हैं। हालांकि विभाग की ओर से समय-समय पर तूफान आदि को लेकर एडवाइजरी जारी की जाती है। इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें