Vineet-Ruchira Welcome Baby Boy : फिल्मी दुनिया के फेमस अभिनेता विनीत कुमार सिंह, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से ‘मुक्काबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है, अब पापा बन गए हैं। 27 जुलाई को विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस खास मौके पर कपल ने एक प्यारा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बेटे का नाम ‘नन्हा सिंह’ बताया।
पत्नी रुचिरा संग बेटे का किया स्वागत
शादी के तीन साल बाद आए इस नन्हें मेहमान की खुशी में दोनों परिवार वाले और प्रशंसक भी बेहद उत्साहित हैं। विनीत ने पोस्ट में लिखा, “ईश्वर की असीम कृपा! इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हा सिंह आ गया है और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया! रुचिरा और विनीत।” हालांकि कपल ने अभी बच्चे का चेहरा सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस बधाइयों का तांता लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
कई दिग्गज कलाकारों ने दी बधाई
बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया के कई दिग्गज कलाकारों ने भी इस खुशी में विनीत और रुचिरा को बधाई दी। विक्रांत मैसी, अहाना कुमरा, अविनाश तिवारी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कपल को शुभकामनाएं भेजीं।
इस साल मई में विनीत और रुचिरा ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए की थी, जिसमें वे दोनों काफी खुश और उत्साहित नजर आए थे। उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं थीं।
2021 में विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह ने रचाई थी शादी
विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह ने नवंबर 2021 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की जोड़ी फैंस के बीच बहुत पसंद की जाती है। विनीत ने हाल ही में विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ में अपनी प्रभावशाली भूमिका से खूब तारीफें बटोरीं और अब वे नई वेब सीरीज ‘रंगीन’ में भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस नए दौर की शुरुआत के साथ, विनीत और रुचिरा की जिंदगी में खुशियों का सैलाब है और फैंस भी उनके इस नन्हे मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...