Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vishal Mega Mart का वीडियो वायरल, घटिया कपड़ों की बिक्री पर मचा बवाल

July 18, 2025

Vishal Mega Mart का वीडियो वायरल, घटिया कपड़ों की बिक्री पर मचा बवाल

नेशनल डेस्क: शॉपिंग मॉल्स को लोग आमतौर पर अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड सामान की खरीददारी के लिए चुनते हैं। कंपनियां भी समय-समय पर ऑफर्स देकर ग्राहकों को लुभाती हैं और दावा करती हैं कि वे अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स मुहैया कराते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दावों को झूठा साबित करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो विशाल मेगा मार्ट से जुड़ा बताया जा रहा है।

अच्छी क्वालिटी के नाम पर घटिया कपड़े बेचे जा रहे

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शॉपिंग मॉल के अंदर अच्छी क्वालिटी के नाम पर घटिया कपड़े बेचे जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक थोड़े से पैसों की बचत के चक्कर में कैसे खराब क्वालिटी के कपड़े खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। कंपनी की ओर से बड़े-बड़े ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, लेकिन असल में कपड़ों की गुणवत्ता बेहद खराब है।

लोगों का गुस्सा फूटा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जताई है। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें भी ऐसी ही शिकायतें रही हैं लेकिन उन्होंने कभी आवाज नहीं उठाई। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अब वो विशाल मेगा मार्ट से खरीदारी नहीं करेंगे। वहीं कई लोगों ने संबंधित प्रशासन से जांच की मांग की है।

अब तक कंपनी की ओर से कोई सफाई नहीं

विशाल मेगा मार्ट की तरफ से अभी तक इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान या सफाई नहीं दी गई है। इस तरह के मामलों से ग्राहकों में मॉल्स और ब्रांड्स के प्रति भरोसे की कमी आने लगती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें