नेशनल डेस्क : आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया। यह बिल संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पेश किया गया। इस पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय रखा गया है, लेकिन अगर सदन की सहमति मिलती है तो इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है। सरकार ने यह भी कहा है कि आज ही चर्चा का जवाब भी दिया जाएगा। सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है, ताकि वे सदन में उपस्थित रहें। वहीं, विपक्ष भी इस बिल का विरोध करने के लिए एकजुट हो रहा है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
#WATCH संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। pic.twitter.com/ZjbcCrbjeM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
Live Updates :
कई सदस्यों के बीच कई गलतफहमियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी द्वारा पेश किए गए विधेयक का समर्थन करता हूं। मैं दोपहर 12 बजे से चल रही चर्चा को ध्यान से सुन रहा हूं। मुझे लगता है कि कई सदस्यों के बीच कई गलतफहमियां हैं, चाहे वह वास्तविक हो या राजनीतिक। साथ ही, इस सदन के माध्यम से उन गलतफहमियों को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है।”
#WATCH | #WaqfAmendmentBill | भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “यह विधेयक नहीं बल्कि एक उम्मीद है। इस उम्मीद में एंपावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट है। इसे देखते हुए देश की जनता इसका समर्थन कर रही है। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल… pic.twitter.com/HfGdRoAR6y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “जब में उत्तर प्रदेश में मंत्री था, तब वक्फ विभाग मेरे पास था। वहां 90% मुकदमे के सिवाय कुछ नहीं है… मथुरा में जितने वक्फ हैं उसमें समाज के लिए कोई काम हो रहा है? एक जमीन पर कई… pic.twitter.com/UlBq3RPzlM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित वक्फ विधेयक 2024 को पूरी तरह वापस लेने का आग्रह किया। pic.twitter.com/fSIZmiFerx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
#WATCH | समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “…खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली पार्टी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है।”
इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मेरे सामने जितनी भी पार्टियां… pic.twitter.com/sdeCldbAoh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ” 2012-2013 में किए गए कामों के बारे में मैं बताना चाहता हूं कि चुनाव नजदीक थे और आचार संहिता लागू होने वाली थी। अप्रैल-मई 2014 में चुनाव हुए। 5 मार्च 2014 को यूपीए सरकार ने आवास एवं शहरी विकास… pic.twitter.com/kASpLy1mfS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
#WATCH | लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “दिल्ली में 1970 से चल रहा एक मामला CGO कॉम्प्लेक्स और संसद भवन समेत कई संपत्तियों से जुड़ा है। दिल्ली वक्फ बोर्ड ने इन संपत्तियों को वक्फ संपत्ति बताया था। मामला कोर्ट में था, लेकिन… pic.twitter.com/KN0bzksvls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
#WATCH | लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “…मुझे न केवल उम्मीद है, बल्कि मुझे पूरा यकीन है कि इस विधेयक का विरोध करने वालों के दिलों में भी बदलाव आएगा। हर कोई सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस विधेयक का समर्थन करेगा…”
(सोर्स:… pic.twitter.com/iyYaVwV5kc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2025
वक्फ बिल के समर्थन में कौन-कौन?
लोकसभा में 542 सदस्य हैं और NDA (National Democratic Alliance) के पास 293 सांसद हैं। बीजेपी, जो इस गठबंधन की मुख्य पार्टी है, कई बार निर्दलीय सांसदों का समर्थन प्राप्त कर चुकी है। हालांकि, कुछ बीजेपी के सहयोगी दलों जैसे TDP (तेलुगू देशम पार्टी), JDU (जनता दल यूनाइटेड) और LJP (लोक जनशक्ति पार्टी) ने इस बिल पर पहले कुछ आपत्ति जताई थी, लेकिन संसद की संयुक्त समिति द्वारा कुछ बदलावों को मानने के बाद अब वे इस बिल का समर्थन करने को तैयार हैं।
BJP के सहयोगी दलों का समर्थन:
| पार्टी | लोकसभा सांसदों की संख्या |
| BJP | 240 |
| TDP | 16 |
| JDU | 12 |
| शिवसेना | 07 |
| LJP (आर) | 05 |
| JDS | 02 |
| जनसेना | 02 |
| RLD | 02 |
| अन्य | 07 |
| कुल | 293 |
इस प्रकार, वक्फ बिल के समर्थन में कुल 293 सांसद हैं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है, सरकार को यह आंकड़ा मिल चुका है और बिल पास होने की संभावना है।
वक्फ बिल के विरोध में कौन-कौन?
विपक्षी दल इस विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह बिल असंवैधानिक है और मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ है। कई मुस्लिम संगठन भी इस बिल के विरोध में एकजुट हो गए हैं।
विरोधी दलों की स्थिति:
| पार्टी | लोकसभा सांसदों की संख्या |
| कांग्रेस | 99 |
| समाजवादी पार्टी | 37 |
| TMC (तृणमूल कांग्रेस) | 28 |
| DMK | 22 |
| शिवसेना (UBT) | 09 |
| लेफ्ट | 08 |
| NCP (शरद पवार) | 08 |
| RJD | 04 |
| AAP | 03 |
| JMM | 03 |
| IUML | 03 |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) | 02 |
| अन्य | 10 |
| कुल | 236 |
कुल मिलाकर, वक्फ बिल के विरोध में 236 सांसद खड़े हैं। हालांकि, 7 निर्दलीय सांसदों और 4 सांसदों ने अभी तक इस बिल के समर्थन या विरोध में कोई फैसला नहीं लिया है।
राज्यसभा में वक्फ बिल:
राज्यसभा में कुल 236 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 119 है। वक्फ बिल के समर्थन में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के 125 सांसद हैं, जबकि विरोध में कुल 88 सांसद हैं।
वक्फ बिल के समर्थन में राज्यसभा में:
इस तरह से कुल 125 सांसद इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, जो बहुमत से 6 ज्यादा हैं।
वक्फ बिल के विरोध में राज्यसभा में:
विपक्ष के पास कुल 88 सांसद हैं। हालांकि, 7 सांसदों ने अभी तक कोई रुख नहीं अपनाया है।
इस तरह, लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन और विरोध की स्थिति साफ है। सरकार के पास बहुमत है, लेकिन विपक्ष इसे असंवैधानिक और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ मान रहा है, जिससे इस पर बहस और विरोध जारी रहेगा।