Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

गिरफ्तारी के लिए वारंट ही पर्याप्त आधार, अन्य आधारों की जरूरत नहीं… SC का बड़ा फैसला

May 27, 2025

गिरफ्तारी के लिए वारंट ही पर्याप्त आधार, अन्य आधारों की जरूरत नहीं… SC का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के नियमों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है, तो गिरफ्तारी के अन्य आधारों को बताने की जरूरत नहीं है। यह फैसला जस्टिस जे बी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने एक मामले में सुनाया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ?

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी का आधार सिर्फ वारंट ही होता है। यदि किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया जाता है, तो गिरफ्तारी के कारण को वारंट द्वारा ही स्पष्ट किया जाता है, और यह अपने आप संवैधानिक आवश्यकता को पूरा कर देता है कि व्यक्ति को गिरफ्तार करने के आधारों के बारे में बताया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जाता है, तो गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य होता है। इस मामले में कोर्ट ने माना कि वारंट के आधार पर गिरफ्तारी के दौरान अन्य जानकारी देने की जरूरत नहीं है।

कैसे हुआ यह मामला?

यह मामला एक अपीलकर्ता द्वारा दायर किया गया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की अवैध गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। अपीलकर्ता ने दावा किया कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के आधार को पेश करने में कमी रही, जिसके कारण गिरफ्तारी अवैध थी। अपीलकर्ता का कहना था कि उनके बेटे की गिरफ्तारी में संविधान द्वारा निर्धारित अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

वारंट ही गिरफ्तारी का संवैधानिक आधार…

सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के कारण केवल तब बताया जाता है, जब गिरफ्तारी वारंट के बिना की जाती है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि गिरफ्तारी वारंट के आधार पर हो रही है, तो इसके लिए आधिकारिक आधार और सूचना देने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वारंट ही गिरफ्तारी का संवैधानिक आधार होता है।

क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 22(1) ?

संविधान का अनुच्छेद 22(1) यह सुनिश्चित करता है कि गिरफ्तारी के समय व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारण के बारे में जानकारी दी जाए, लेकिन यह प्रावधान वारंट रहित गिरफ्तारी पर लागू होता है। अगर गिरफ्तारी वारंट के आधार पर हो रही है, तो उस समय किसी अन्य कारण को बताने की जरूरत नहीं होती।

इस फैसले ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया को स्पष्ट किया है। अब यह सुनिश्चित हो गया है कि वारंट के आधार पर गिरफ्तारी के दौरान किसी अन्य आधार को बताने की जरूरत नहीं है। संविधान की धारा 22(1) में केवल वारंट रहित गिरफ्तारी के दौरान ही गिरफ्तारी के कारणों को बताने का प्रावधान है। कोर्ट का यह फैसला यह सुनिश्चित करता है कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में कानूनी रूप से सही और पारदर्शी तरीके से काम किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें