Site icon Dainik Savera Times

WBSSC SLST 2025 Registration: इस राज्य में हो रही टीचरों की बंपर भर्ती, 35 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

WBSSC SLST 2025 Registration : सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (WBSSC) ने असिस्टेंट टीचर के 35,726 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

16 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू
 
डब्ल्यूबीएसएससी ने असिस्टेंट टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 को शाम 5 बजे से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
 
पदों का विवरण
कुल पद: 35,726
कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए असिस्टेंट टीचर: 23,212 पद
कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए असिस्टेंट टीचर: 12,514 पद
 
शैक्षणिक योग्यता
कक्षा 9वीं-10वीं के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड में न्यूनतम 50% अंक।
कक्षा 11वीं-12वीं के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीएड डिग्री आवश्यक।
आवेदन शुल्क
जनरल/OBC: ₹500
SC/ST/दिव्यांग: ₹200
(दोनों सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी पदों पर शुल्क समान है)
 
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
 
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करने के लिए वेबसाइट: westbengalssc.com
Exit mobile version