IPL 2025 : पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार के लिए खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि उनके बल्लेबाज एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सके।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटीदार ने कहा, “बारिश के बाद विकेट में नमी के कारण बल्लेबाजों को शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। सच तो यह है कि हम एक इकाई के रूप में बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस विकेट पर साझेदारी बनाए रखना महत्वपूर्ण था। इस विकेट पर टिम डेविड ने नाबाद अर्धशतक बनाया लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हम इस मैच को सबक के तौर पर लेना चाहते हैं।”
वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और युवा बल्लेबाज नेहल बडेरा को दिया और कहा कि चहल विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। उसकी योग्यता पर कोई संदेह नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “मैंने मैच से पहले उनसे कहा था कि रन बचाने के बजाय उन्हें विकेट लेने पर ध्यान देना चाहिए ताकि रन गति किसी तरह रुके। उन्होंने ऐसा ही किया और रजत पाटीदार और जितेश शर्मा के महत्वपूर्ण विकेट लिए। बाकी का काम अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और मार्को जॉनसन ने किया।”
बडेरा की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, “आपको निश्चित तौर पर ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो आक्रामक बल्लेबाजी कर सके। नेहाल का रवैया आज शानदार था। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखेंगे।” गौरतलब है कि शुक्रवार शाम आरसीबी और पीबीकेएस के बीच बारिश से प्रभावित मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया था जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए थे जिसके जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था। पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 19 गेंदों पर 33 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी
मेष: दिन शुभ रहेगा...