नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद दौरे पर रहे, जहां उन्होंने खोडलधाम मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 5,400 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छोटे दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों को आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे लिए आपका हित सर्वोपरि है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे देश को विकास से जुड़ी कई योजनाएं समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “गणेश उत्सव के इस पावन समय में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना शुभ संकेत है।” पीएम मोदी ने देशभर में हो रही भारी बारिश, बादल फटने की घटनाओं और उससे हुई तबाही पर भी अपनी चिंता और संवेदना जताई। उन्होंने कहा, “प्रकृति का यह प्रकोप मानवता के लिए चुनौती बन गया है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।”
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi says, “Today in the world, everyone is busy doing politics based on economic interests. From this land of Ahmedabad, I will tell my small entrepreneurs, my small shopkeeper brothers and sisters, my farmer brothers and… pic.twitter.com/aYGcdyiEPs
— ANI (@ANI) August 25, 2025
छोटे दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों को आश्वासन
पीएम मोदी ने छोटे कारोबारियों, किसानों और पशुपालकों से सीधा संवाद करते हुए भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने कहा, “मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। हम किसी भी दबाव में आपके हक को नुकसान नहीं होने देंगे। चाहे जो हो जाए, आपकी भलाई के लिए हम खड़े रहेंगे।”
‘दो मोहनों की धरती’ से प्रेरणा
पीएम ने गुजरात को ‘दो मोहनों’ सुदर्शन चक्रधारी मोहन (भगवान श्रीकृष्ण – द्वारकाधीश) और चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी – साबरमती के संत) की धरती कहा। उन्होंने कहा,”श्रीकृष्ण ने न्याय के लिए सुदर्शन चक्र उठाया था, आज भारत उसी भावना से दुश्मनों का सामना कर रहा है। बापू ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया – जिसे हमने अपनाया है, लेकिन कुछ दलों ने सिर्फ गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग किया।”
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi says, “Today, we do not spare terrorists and their masters, no matter where they are hiding. The world has seen how India avenged Pahalgam. They wiped them out in just 22 minutes. We went hundreds of kilometres inside and… pic.twitter.com/uTvB007Q5n
— ANI (@ANI) August 25, 2025
स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत की बात
पीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने गांधी जी के नाम पर राजनीति की,वही लोग अब ‘स्वदेशी’ और ‘स्वच्छता’ जैसे बापू के मूल मंत्रों को भूल गए हैं। उन्होंने कहा, “आज स्वदेशी की असली ताकत गुजरात दिखा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा यहीं से निकल रही है, और इसके पीछे दो दशकों की मेहनत है।”
आतंकवाद पर सख्त रुख
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकवादियों को बख्शता नहीं। उन्होंने कहा, “दुनिया ने देखा, भारत ने पहलगाम का बदला कैसे लिया – सिर्फ 22 मिनट में। हम आतंकवाद के अड्डों तक पहुँचते हैं, चाहे वो कितनी भी दूर क्यों न हों। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारी सेना की ताकत और भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।”

