Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत… दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

June 15, 2025

Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत… दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को रविवार सुबह चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली। बता दे कि सुबह से ही मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में और भी तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और मेरठ में भी बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हो रही है।

यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में अलर्ट

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखंड और उत्तराखंड में भी आज और कल तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और नोएडा समेत कई जिलों में बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम में सुधार से लोगों को राहत

गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर और यूपी के लोगों ने बारिश का स्वागत किया। कई इलाकों में तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कल तक जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास था, वहीं आज यह 38-39 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश अगले 24-48 घंटों तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है।

जानें राजस्थान के मौसम का हाल

आज राजस्थान के लिए यह बारिश पहले की तीव्र गर्मी से राहत देने की शुरुआत है, लेकिन मौसम परिवर्तन के साथ आंधी व तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। तापमान में गिरावट की उम्मीद है, लेकिन साथ ही सावधानी बरतने की जरूरत है।

देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 19 जून के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कई राज्यों में सक्रिय है मानसून
इस बीच, दक्षिणी प्रायद्वीप में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। जिसके चलते अगले पांच से छह दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने अगले दो दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

IMD की चेतावनी

आईएमडी ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि आंधी-बारिश के दौरान खुले में न रहें और कमजोर ढांचों से दूरी बनाकर रखें। बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे पनाह न लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें