Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक… बढ़ने लगा तापमान, लू का दौर जारी, जानें IMD ताजा अपडेट

March 18, 2025

Weather Update: इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक… बढ़ने लगा तापमान, लू का दौर जारी, जानें IMD ताजा अपडेट

Today Weather Update : बीते दिनों कई राज्यों में हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिससे दिल्ली सहित कई राज्यों में गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई है। अब मौसम में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कई राज्यों में लू का दौर जारी

वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने ओडिशा में लू से लेकर भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी लू की स्थिति बनी है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

बता दें कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। जबकि अरुणाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वही अग़र केरल और तमिलनाडु की बात करें तो इसके कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में तेजी से बदल रहा मौसम

मार्च में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बता दें कि आने वाले दिनों में यह 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश

बात करें पहाड़ी इलाकों कि तो हिमाचल प्रदेश ने बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर जारी रहेगा।

इन राज्यों में तेज गर्मी का असर

बिहार में मार्च में ही जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। बता दे कि इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री रहा। वही झारखंड के सात जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिसके चलते मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में बढ़ने लगेगी गर्मी

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद गर्मी बढ़ने लगेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें