Site icon Dainik Savera Times

Weather Update : बदला मौसम का मिजाज… इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update : प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। वही कई कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। वहीं अगर मौसम विभाग की बात करें तो उनके अनुसार अगले दो दिनों में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों तथा उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई।

इन राज्यों में अगले चार दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से एक अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम वर्षा होने के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार …

राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पूर्वी भागों को छोड़कर पटना सहित कई जगहों में हवा की गति 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में मंडरा रहे आंशिक बादल

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने से गर्मी बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी छाए हुए हैं। गुरुवार दोपहर को चली हवा ने गर्मी से अस्थायी राहत प्रदान की। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालाँकि, पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है।

Exit mobile version