Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Updates : गर्मी का कहर जारी…दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में सताएगी गर्मी, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

March 27, 2025

Weather Updates : गर्मी का कहर जारी…दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में सताएगी गर्मी, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

Weather Updates 27 march 2025: प्रदेश के हर राज्य में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बता दे कि बीते दिन यूपी से लेकर दिल्ली तक कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है। दरअसल दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

13 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्म दिनों का सिलसिला जारी रह सकता है। IMD ने गुरुवार को फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में गर्म दिन की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा।

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मार्च में लू की आहट

मौसम विभाग के अनुसार कल का दिन दिल्ली का बहुत गर्मी वाला दिन रहा। दरअसल IMD के मुताबिक दिल्ली में मार्च की गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं कई राज्यों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की संभावना का अंदाजा विशेषज्ञ भी नहीं लगा पा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ हिमपात व वर्षा के येलो अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर गरज के साथ बर्फबारी और बारिश की येलो चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च से एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा।

कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार

बता दें कि बुधवार को धूप और बादलों के बीच कुल्लू के सिउबाग में अधिकतम तापमान में 12.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं केलांग में तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिर गया है। जबकि शिमला की रातें सोलन, सुन्दरनगर और बिलासपुर से भी अधिक गर्म हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें