Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

60 लाख रुपये के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जानें कितनी बनेगी EMI

November 18, 2025

60 लाख रुपये के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जानें कितनी बनेगी EMI

बिजनेस डेस्क: अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 60 लाख रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी। बड़े शहरों में घर खरीदने के लिए अक्सर लोग होम लोन पर ही निर्भर होते हैं, खासकर नौकरीपेशा लोग।

ब्याज दरें हुईं सस्ती

आरबीआई ने इस साल रेपो रेट में 1% की कटौती की है। इसका असर होम लोन की ब्याज दरों पर भी पड़ा है। इसी वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी होम लोन दरें घटा दी हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा 7.45% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

60 लाख के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

अगर आप 30 साल की अवधि के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा के हिसाब से आपकी मासिक सैलरी कम से कम 83,500 रुपये होनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें, आपके नाम पर कोई दूसरा बड़ा लोन नहीं होना चाहिए। आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। आपकी EMI आपके इनकम के अनुपात में होनी चाहिए।

कितनी बनेगी EMI?

यदि आप 7.45% की ब्याज दर पर 60 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो 30 साल की अवधि के लिए आपकी हर महीने लगभग 41,750 रुपये EMI बनेगी।

क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी है?

होम लोन लेते समय बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर जांचता है। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा हो तो लोन आसानी से मिल जाता है। ख़राब स्कोर की स्थिति में बैंक आपका आवेदन रिजेक्ट भी कर सकता है। अच्छा स्कोर होने पर आप ब्याज दर पर थोड़ी छूट भी मांग सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें