Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस के पेट में तकलीफ होती है : शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला

August 18, 2025

देश का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस के पेट में तकलीफ होती है : शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संसद में शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों पर चर्चा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “कुछ चीज़ों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देखना चाहिए,” और विपक्ष द्वारा संसद में हंगामा करने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

गौरव के पलों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल  

कृषि मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश के लिए गौरव के पल आए, तो कांग्रेस ने उन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब हमारा चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, तो देश उल्लास से भरा था, लेकिन कांग्रेस ने सवाल उठाए। हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की, लेकिन कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाए। कोविड के दौरान मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन बनाई और 100 से ज्यादा देशों में वितरित की, लेकिन कांग्रेस ने उसे ‘मोदी वैक्सीन’ कहकर उसे नकारा।”

शुभांशु शुक्ला की सफलता कांग्रेस ने हंगामा किया

 चौहान ने आगे कहा, “आज जब शुभांशु शुक्ला की सफलता पर संसद में चर्चा हो रही है और पूरा राष्ट्र उनकी उपलब्धियों पर गर्व कर रहा है, तो कांग्रेस ने वेल में आकर हंगामा किया। क्या विपक्ष को शुभांशु शुक्ला का अभिनंदन नहीं करना चाहिए था?”

देश का सम्मान बढ़ता है, तो कांग्रेस को परेशानी होती

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या देश की प्रगति और विकास के लिए कांग्रेस को साथ नहीं देना चाहिए था? क्यों जब देश का सम्मान बढ़ता है, तो कांग्रेस को परेशानी होती है?” चौहान ने कांग्रेस के नेताओं से सवाल करते हुए कहा, “क्या यह देशभक्ति है, जो आप देश के सम्मान और गर्व पर सवाल उठा रहे हैं?”

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से पूछा, “क्या आपको शुभांशु शुक्ला की तरह देश को गौरव देने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए या उनका अपमान?” और इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस को जवाब देने की चुनौती दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें