Novak Djokovic : विंबलडन 2025 में सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक और नया इतिहास रच दिया है। 38 वर्षीय जोकोविच ने 5 जुलाई को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में अपने हमवतन मिओमिर केकमानोविच को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन में 100 मैच जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
जोकोविच का दबदबा बरकरार
जोकोविच ने यह मुकाबला 6-3, 6-0, 6-4 के स्कोर से जीतकर शानदार अंदाज़ में चौथे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनाउर से होगा। विंबलडन इतिहास में उनसे पहले मार्टिना नवरातिलोवा ने सबसे ज्यादा 120 सिंगल्स मैच और रोजर फेडरर ने 105 सिंगल्स मैच जीते थे। अब जोकोविच भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं।
विंबलडन में जोकोविच का शानदार रिकॉर्ड
जोकोविच ने अपने करियर के 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 7 खिताब ऑल इंग्लैंड क्लब (विंबलडन) में जीते हैं। पिछले आठ वर्षों में वह सिर्फ कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ ही हारे हैं। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद जोकोविच ने कहा, “यह मेरा सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट है और यहां जो भी रिकॉर्ड बनाता हूं, उसके लिए मैं दर्शकों और अपने फैन्स का आभार प्रकट करता हूं।”
युकी भांबरी की जोड़ी भी डबल्स में चमकी
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने विंबलडन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ पुरुष डबल्स के तीसरे दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में प्रवेश कर लिया है।
इस 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस और अमेरिका के मार्कोस गिरोन को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (8-6) से हराया। यह भारतीय टेनिस प्रेमियों के लिए गर्व का पल है क्योंकि भांबरी लगातार ग्रैंड स्लैम इवेंट्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...