Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, महिला ने हिमाचल के SDM पर लगाए गंभीर आरोप

September 26, 2025

शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, महिला ने हिमाचल के SDM पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल डेस्क. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक महिला पंचायत सचिव ने एसडीएम पर रेप और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि बीते एक साल से इस मामले में पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया है।

अब महिला ने हिमाचल हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। अब इस मामले में मुख्य सचिव ने भी डीजीपी को एक्शन लेने के लिए इमेल लिखा है लेकिन अभी तक इस पूरे मामले पर एसडीएम विकास शुक्ला की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

महिला पंचायत सचिव ने बताया है कि एसडीएम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वो अपनी बात से मुकर गया। दबाव डालने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने मामले की शिकायत कुल्लू पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई, जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी कुल्लू,महिला थाना कुल्लू, थाना कुल्लू और विकास शुक्ला सहित अन्य लोगों से जबाव तलब किया है। आरोपी विकास शुक्ला अभी हमीरपुर के सुजानपुर में तैनात है।

बता दें इससे पहले ऊना में भी एक महिला खिलाड़ी ने एसडीएम विश्व देव मोहन चौहान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक एसडीएम को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए एसडीएम ने हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें