नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश भेजा है। इस संदेश में उन्होंने भारत और चीन के रिश्तों को बेहतर बनाने की बात कही और दोनों देशों को अच्छे पड़ोसी और साझेदार बनने का सुझाव दिया।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
भारत में चीन की राजदूत जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह संदेश साझा किया। पोस्ट में कहा गया कि शी जिनपिंग का मानना है कि भारत और चीन को एक-दूसरे की सफलता में मदद करनी चाहिए, और उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कहा कि “ड्रैगन और हाथी को एक साथ नाचना चाहिए।” यह संदेश ऐसे समय आया है जब पिछले कई महीनों के तनाव के बाद भारत–चीन संबंधों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। बीते साल अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें दोबारा शुरू की गई थीं, जो रिश्तों के सामान्य होने की दिशा में एक अहम कदम माना गया।
President Xi Jinping sent a congratulatory message to Indian President Droupadi Murmu on India’s 77th Republic Day.
It should be the right choice for China and India to be good-neighborly friends and partners that help each other succeed, and have the dragon and the elephant… pic.twitter.com/lUgdRJ7iLU
— Xu Feihong (@China_Amb_India) January 26, 2026
इससे पहले अगस्त 2025 में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान इस दिशा में सहमति बनी थी। इस यात्रा में उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों देशों ने तय किया था कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों को जल्द शुरू किया जाएगा और हवाई सेवा समझौते को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों, कारोबारियों, मीडिया और अन्य यात्रियों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी सहमति बनी थी।
इसके अलावा, 31 अगस्त को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में भी लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने, सीधी उड़ानों और वीज़ा सुविधा पर ज़ोर दिया गया था। हाल ही में 14 जनवरी को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री सन हैयान से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने रिश्तों में आई सकारात्मक प्रगति की समीक्षा की और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने तथा संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत के जरिए संबंधों को आगे ले जाने पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री होगी बैन
इसके अलावा 13 जनवरी को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने RSS मुख्यालय में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली और इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों को औपचारिक या नीति स्तर की बातचीत नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि इन्हें सामान्य संवाद का हिस्सा बताया गया है। कुल मिलाकर, गणतंत्र दिवस पर शी जिनपिंग का संदेश भारत–चीन संबंधों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...