यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया गया है। नई योजना के तहत लगभग 4 हजार लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए मामूली कीमत देनी होगी। विस्तार से योजना के बारे में जानते हैं। बता दें कि YEIDA की ये नई अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम नोएडा एयरपोर्ट के पास शुरू होने जा रही है।
इस योजना को खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए बनाया गया है। स्कीम का लाभ वही लोग ले सकेंगे, जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख रुपये होगी। योजना के तहत यीडा की ओर से 30 स्क्वॉयर मीटर के लगभग 4000 प्लॉट जारी किए जाएंगे, ताकि लोगों के घर बनाने का सपना पूरा हो सके। हर प्लॉट के लिए 7.5 लाख रुपये अदा करने होंगे।
YEIDA की ओर से ये प्लॉट मुना एक्सप्रेसवे के किनारे जेवर इलाके में बनाए जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास काटे जाएंगे। फिलहाल इस इलाके में 3 सेक्टर 17, 18 और 20 बनाए गए हैं। इस बाबत एक मीटिंग भी अथॉरिटी की 18 जून को हुई थी। इस बोर्ड मीटिंग में ही योजना को मंजूरी प्रदान की गई।
अधिकारियों को कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे के इलाके में स्थित फैक्ट्रियों में जितने मजदूर काम करते हैं, वे योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उनकी सालाना आमदनी 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवंटन सूची में जिन लोगों का नाम आएगा, उनको 7 साल तक प्लॉट की राशि किस्तों में देनी होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 फीसदी प्लॉट इलाके के मजदूरों, 5 फीसदी प्लॉट पूर्व रक्षा कर्मियों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इस इलाके में जमीन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से ही लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए स्कीम लागू की गई है।
प्लॉटों का आवंटन लकी ड्रॉ से होगा। आवेदक को सबसे पहले प्लॉट की कुल कीमत का 10 फीसदी भुगतान करना होगा। अन्य डिटेल्स जल्द जारी की जाएंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...