Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं देखा होगा PM मोदी का ऐसा अलग अंदाज…बच्चों को जादू दिखाते नजर आए प्रधानमंत्री

November 16, 2023

नहीं देखा होगा PM मोदी का ऐसा अलग अंदाज…बच्चों को जादू दिखाते नजर आए प्रधानमंत्री

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बच्चों के साथ होते हैं तो उनके साथ होते हैं तो उनके जैसे ही बच्चे बन भी जाते हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चों के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

पीएम मोदी पहले बच्चों के सिर को आपस में लड़ाते हैं, फिर एक रुपए का सिक्का लेकर अपने माते पर चिपकाते हैं। प्रधानमंत्री आवास पर एक परिवार पीएम मोदी से मुलाकात करने आया था। परिवार के साथ दो बच्चे भी थे। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती भी की। पीएम मोदी ने पहले दोनों बच्चों के सिर एक-दूसरे के सात भिड़ाए, फिर अपने माथे पर सिक्का चिपकाकर उसे हाथ में फेंकने की ट्रिक सिखाई।

 

बच्चे इसे जादू समझ रहे थे। इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से भी ऐसा करतब करने को कहा तो वे झिझक गए। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी वयारल हो रहा है और लोग इसे खूब पंसद भी कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी को कहीं बच्चे मिल जाए तो वह उनके साथ हल्की-फुल्की मस्ती जरूर करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें