अजब-गजब: गुजरात के वलसाड जिले के नानापोंढा इलाके में एक हैरान कर देने वाली और इंसानियत से भरी घटना सामने आई है। यहां एक धामण (गैर-जहरीला) सांप बिजली के तार को छूने से जोरदार करंट लगने पर बेहोश हो गया। लेकिन वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट के एक बहादुर सदस्य ने अपनी जान जोखिम में डालकर सांप को मुंह से CPR देकर उसकी जिंदगी बचा ली।
यह घटना नानापोंढा के आमधा गांव में हुई। एक धामण सांप गलती से एक जिंदा बिजली की तार को छू गया। जोरदार करंट लगते ही वह लगभग 15 फीट नीचे गिर पड़ा और उसकी सांसें रुकने लगीं।
जान जोखिम में डालकर युवक ने सांप को CPR देकर बचाई उसकी जिंदगी.
बिजली के तार को छूने से जोरदार करंट के झटके से बेहोश हुआ था सांप.
गुजरात के वलसाड जिले के नानापोंढा इलाके का है वीडियो. #Gujarat #CPR #ViralVideo pic.twitter.com/TZxoiHToct— RAJESH KUMAR (@RajeshK38247873) December 4, 2025
जैसे ही वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट को इसकी सूचना मिली, उनके अनुभवी रेस्क्यूअर मुकेश वायड तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सांप लगभग मर चुका है, शरीर ठंडा, हरकत बंद और सांसें धीमी।
मुकेश वायड ने बिना देर किए सांप को बचाने का फैसला किया। उन्होंने इंसानों की तरह ही सांप को माउथ-टू-माउथ CPR देना शुरू किया, यानी अपने मुंह से सांप को हवा दी। लगातार 25 मिनट तक वे सांप को CPR देते रहे। आखिरकार उनका प्रयास सफल हुआ। सांप के शरीर में हलचल शुरू हुई। उसकी सांसें वापस चलने लगीं। धीरे-धीरे वह पूरी तरह होश में आ गया।
पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद, रेस्क्यू टीम ने धामण सांप को पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। मुकेश वायड की हिम्मत, धैर्य और करुणा ने एक वन्यजीव की जान बचाई। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...