Site icon Dainik Savera Times

मैं PM मोदी की बात का समर्थन करता हूं, लेकिन कुंभ में गए युवाओं को रोजगार चाहिए : राहुल गांधी

नेशनल डेस्क : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बातों का समर्थन करना चाहता था क्योंकि कुंभ हमारी संस्कृति, परंपरा और इतिहास का हिस्सा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कुंभ में मरे हुए लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा था, जिसे प्रधानमंत्री को संबोधित करना चाहिए था।

युवाओं के लिए रोजगार की बात

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कुंभ में गए युवा प्रधानमंत्री से रोजगार की उम्मीद रखते हैं। प्रधानमंत्री को इस बारे में भी बोलना चाहिए था और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नेता प्रतिपक्ष को अपने विचार रखने का अवसर मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह नया भारत है, जहाँ विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जाता।

विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका… प्रियंका गांधी 

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में महाकुंभ पर प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य पर कहा, “वह महाकुंभ पर सकारात्मक बोल रहे थे… विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था क्योंकि विपक्ष की भी इसके (महाकुंभ) प्रति भावनाएं हैं और अगर हम अपनी बात रखते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए… विपक्ष को भी दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी…”

Exit mobile version