Site icon Dainik Savera Times

10 मिनट का वर्कआउट रखेगा फिट, कई बीमारियों से दिलाएगा निजात

नई दिल्ली: शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने शरीर पर ध्यान देने का समय नहीं मिलता और अनियमित दिनचर्या की वजह से हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ब्लड-प्रेशर, मोटापा और शुगर जैसी समस्याओं से बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई जूझ रहा है। इन बीमारियों का सीधा कनैक्शन अनियमित दिनचर्या से है, जिसे हम मात्र चंद मिनटों की एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हमें क्या करना चाहिए?, सबसे पहले तो हमें अपने बिजी शैडय़ूल में से खुद अपने लिए समय निकालना होगा क्योंकि ‘हैल्थ इज वैल्थ’।

Exit mobile version