Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद हैं ये 3 बीज, रोज खाने से मिलेंगे कई फायदे

October 30, 2026

दिल से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद हैं ये 3 बीज, रोज खाने से मिलेंगे कई फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क : अच्छी सेहत के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। हमारी डाइट में ऐसी चीजें होनी चाहिए, जिनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। ऐसे में कुछ बीज सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, अलसी, चिया और कद्दू के बीज खाने से दिल, पाचन, त्वचा और हड्डियों को फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं इनके फायदे…

1. अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये पेट को साफ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। अलसी खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है। आप रोजाना 1 से 2 चम्मच पिसी हुई अलसी खा सकते हैं।

2. चिया सीड्स

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 पाया जाता है। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। आप चिया सीड्स को पानी में भिगोकर या दूध, दही और ओट्स के साथ खा सकते हैं।

3. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन दिल, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इनमें मौजूद मैग्नीशियम अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है। आप रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज खा सकते हैं।

कैसे खाएं ये तीनों बीज?

अलसी को पीसकर खाएं, चिया सीड्स को पानी में भिगोकर लें और कद्दू के बीज को हल्का भूनकर खा सकते हैं। इन तीनों को अपनी रोज की डाइट में शामिल करना आसान है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें