5 Best Trip Destination in Meghalaya: आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कोई रोमांचक और बेहतरीन जगह पर जाने की सोच रहें है तो पूर्वोत्तर भारत का रत्न, मेघालय, प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के दीवानों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। ये जगह घने जंगलों, झरनों, पहाड़ियों और अनोखी संस्कृति से भरपूर यह राज्य, हर मुसाफिर के दिल में एक खास जगह बना लेता है। आइए जानते हैं मेघालय के 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में:

1. Cherrapunji
चेरापूंजी विश्वभर में अपनी अत्यधिक वर्षा के लिए जाना जाता है। यहां के हरे-भरे जंगल, बहते झरने और रहस्यमयी गुफाएं हर सैलानी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। नोहकालीकाई जलप्रपात यहां का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण है, जिसकी गाथा भी उतनी ही भावनात्मक है जितना इसका सौंदर्य।
2. Shillong
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग, अपनी ठंडी हवाओं और सुरम्य पहाड़ियों के कारण “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहलाती है। यहां के वॉर्ड्स लेक, शिलॉन्ग पीक और एलिफैंट फॉल्स घूमने के लिए बेहतरीन स्थान हैं। शहर में बसी खासी संस्कृति और संगीत का जुनून यहाँ की आत्मा है।
3. Mawsynram
मावसिनराम, चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश पाने वाला स्थान है। यह गांव लगातार बादलों की चादर में लिपटा रहता है, जिससे यहां का हर दृश्य एक चित्र जैसा लगता है। शांत वातावरण और ग्रामीण जीवनशैली इसे प्रकृति के सानिध्य की तलाश में लगे लोगों के लिए आदर्श बनाती है।
4. Dawki
डॉकी एक छोटा सा सीमावर्ती कस्बा है जो अपनी अद्भुत पारदर्शी उमनगोट नदी के लिए प्रसिद्ध है। नदी इतनी साफ है कि नावें पानी में नहीं बल्कि हवा में तैरती हुई प्रतीत होती हैं। यहां की बोट राइड हर सैलानी के जीवन की एक यादगार यात्रा बन जाती है।
5. Living Root Bridges
मेघालय की एक अनोखी कारीगरी है जीवित जड़ पुल। यह पुल पेड़ों की जड़ों से वर्षों में बनाए जाते हैं और आज भी उपयोग में लाए जाते हैं। खासकर नोंगरियाट गांव में स्थित डबल डेकर रूट ब्रिज एक विश्व स्तरीय आश्चर्य है जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं।