Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

A.C. देता है गर्मी में सर्दी का एहसास, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके नुकसान!

April 16, 2023

A.C. देता है गर्मी में सर्दी का एहसास, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके नुकसान!

गर्मी का मौसम आ चूका है और इससे बचने के लिए लोग ऐसी का प्रयोग करते हैं। ऐसी की मदद से आप जितनी मर्जी गर्मी हो उससे बच सकते है। इसकी वजह से हमे गर्मी में ठंडक का अहसास होता है। आज कल हर कोई इसका प्रयोग करता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक में इसकी आदत हो चुकी है। लेकिन ज्यादा देर तक ए सी में बैठे रहने से शरीर को नुकसान भी पहुँचता है। इसकी वजह से आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. जोड़ो का दर्द: लगातार ए सी के तापमान में बैठे रहने से सिर्फ घुटनों की समस्या ही नहीं होती, बल्कि ए सी आपके शरीर के सभी जोड़ों में दर्द के साथ-साथ अकड़न पैदा करता है, और उनकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। आगे चलकर यह हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है।

3. त्वचा की समस्याएं: एसी के कारण त्वचा कभी कभी मृत त्वचा सी भी हो सकती है। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी समाप्त कर सकता है जिससे आपकी त्वचा में रूखापन महसूस होता है।

4. रक्तसंचार में दिक्कत: एसी में बैठने से कोशिकाओं में संकुचन होता है और सभी अंगों में रक्त का संचार बेहतर तरीके से नहीं हो पाता, जिससे शरीर के अंगों की क्षमता प्रभावित होती है।

5. दिमाग पर असर: एसी का तापमान बहुत कम होने पर मस्तिष्क की कोशिकाएं भी संकूचित हो जाती है जिससे मस्तिष्क की क्षमता और क्रियाशीलता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं आपको लगातार चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें