Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीरबल के नाम से मशहूर फिल्म शोले के अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का निधन

September 14, 2023

बीरबल के नाम से मशहूर फिल्म शोले के अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का निधन

मुंबई: धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शोले में आधी मूंछों वाले कैदी के किरदार में मशहूर हुए अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का मंगलवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनकी बेटी शालिनी ने यह जानकारी दी। सुनहरे पर्दे पर उन्हें बीरबल के नाम से जाना जाता था। शालिनी ने बताया कि उनके पिता को पिछले सप्ताह किडनी संबंधी समस्या को लेकर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, लगभग 1 महीने पहले उनकी मस्तिष्क की सजर्री हुई थी।

हमने उन्हें किडनी की समस्या के कारण 3-4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। कल शाम दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में उनका निधन हो गया। बीरबल 1960 और 1970 के दशक में बूंद जो बन गई मोती, उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, नसीब, याराना, हम हैं राही प्यार के और अंजाम जैसी फिल्मों में अपने हास्य अभिनय की वजह से लोकप्रिय हुए। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी जैसी भाषाओं में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। खोसला के परिवार में शालिनी के अलावा, उनकी और एक अन्य संतान भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें