लेंस लगाने के बाद ऐसे करें आई मेकअप करने के कुछ आसान टिप्स

अक्सर लड़कियां इसलिए कॉन्टैक्ट लैंस लगाना अवॉइड करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके बाद आंखों में काजल और मस्कारा नहीं लगा पाएंगी। पर ऐसा नहीं है। आप इसके बाद भी पूरा आई मेकअप कर सकती हैं, बस जरूरी है इसके बाद कुछ बातों का ध्यान रखना। मेकअप बाद नहीं, पहले लगाएं कॉन्टैक्ट लेंस.

अक्सर लड़कियां इसलिए कॉन्टैक्ट लैंस लगाना अवॉइड करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके बाद आंखों में काजल और मस्कारा नहीं लगा पाएंगी। पर ऐसा नहीं है। आप इसके बाद भी पूरा आई मेकअप कर सकती हैं, बस जरूरी है इसके बाद कुछ बातों का ध्यान रखना।

मेकअप बाद नहीं, पहले लगाएं कॉन्टैक्ट लेंस पहले कॉन्टैक्ट लैंस लगा लें और उसके बाद मेकअप करें। गलती से भी पहले आंखों का मेकअप न करें। इससे लैंस लगाते समय लैंस के साथ काजल और मस्कारा जैसी चीजें लैंस पर लगकर आंखों में जा सकती हैं। इससे आंखों से पानी आने के साथ जलन भी हो सकती है। लेकिन अगर आप मेकअप करने से पहले कॉन्टैक्ट लैंस लगाती हैं, तो आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और मेकअप भी बरकरार रहेगा।

इन बातों का रखें ख्याल आई लाइनर लगाते समय भी आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि कई बार वह आपकी आंखों के अन्दर चला जाता है, जिससे आपकी आखों में जलन होने लगती हैं और आंखो में पानी आने लगता हैं और इन सभी से आपके लैंस पर प्रभाव पड़ता हैं। तो आप जब भी आई लाइनर लगाएं, तो उसे अपनी आंखों की वॉटरलाइन पर ही लगाए। कई बार यह आंखों में इन्फैक्शन की वजह भी बन जाता है। इसलिए हाथों को धोने के बाद उन्हें सूखा लें।

आई शैडो अगर आप कॉन्टैक्ट लैंस लगाती हैं, तो अच्छा होगा कि आप पाऊडर आई शैडो के बजाय क्रीम आई शैडो का इस्तेमाल करें। पाऊडर आई शैडो की तुलना में क्रीम आई शैडो ज्यादा देर तक आंखों पर बना रहता है। इतना ही नहीं, यह किसी भी तरह से आपकी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। जबकि पाऊडर आई शैडो को लेकर अक्सर लोगों को इस बात की परेशानी होती हैं कि उससे आंखों में इन्फैक्शन हो जाता है।

इन्फैक्शन से बचने के लिए अक्सर हम लैंस लगाते समय लैंस को उंगलियों पर लेते हैं और उसे आंख पर लगा लेते हैं, जबकि यह तरीका पूरी तरह गलत है। दरअसल, लैंस लगाने से पहले जरूरी है हाथों को अच्छी तरह से साफ करना। हाथ साफ नहीं करेंगे, तो हाथों की सारी गंदगी लैंस पर लग जाएगी। गंदा लेंस जब आंख पर लगेगा, तो जलन होना तय है।

- विज्ञापन -

Latest News