Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाहर के साथ-साथ अब घर में भी बने किचन क्वीन, जानें कैसे

February 9, 2023

बाहर के साथ-साथ अब घर में भी बने किचन क्वीन, जानें कैसे

आज कल की महिलाएं जॉब करने के साथ-साथ घर का भी सारा काम करती हैं। हाउसवाइफ से थोड़ा कम लेकिन वर्किंग वुमन को किचन में अपना समय जरूर बिताना ही पड़ता है। अक्सर देखा गया है के जो वर्किंग वीमेन होती हैं वह हाउस वाइफ से कई अधिक परेशानियों से घिरी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी बाहर के साथ-साथ घर में भी परफेक्ट बनना चाहती हैं तो आपको आज हम कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको किचन की क्वीन बना देंगे।

-केक के बैटर में 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इससे केक स्पंजी और टेस्टी बनेगा।

-ड्राई फ्रूट्स को आसानी व जल्दी काटने के लिए इन्हें 1 घंटा पहले फ्रिज में रख दें।

– पनीर अगर सख्त हो तो उसे चुटकीभर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रख दें। इससे पनीर नर्म हो जाएगा।

– कटे हुए आलू के टुकड़े को बर्फ वाले पानी में डालकर रखें। इससे वो काले नहीं होंगें।

– गर्मियों में अदरक-लहसुन के पेस्ट में हल्का-सा तेल मिलाकर रखें। इससे पेस्ट जल्दी खराब नहीं होगा।

– सिंक की बदबू दूर करने के लिए इसे संतरे के छिलके से रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से साफ करें।

– दालों को कीड़े से बचाने के लिए नीम की पत्तियों को सुखाकर डिब्बे में डाल दें।

– किचन की सफाई करने के लिए हमेशा माइको-फाइबर कपड़े का यूज करें। इससे गंदगी अच्छी तरह साफ हो जाती है।

– माइक्रोवेव को हफ्ते में 2-3 बार बेकिंग सोडा से साफ करें। इससे बदबू और बैक्टीरिया गायब हो जाएंगे।

– पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें फल व सब्जियों को 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे फल व सब्जियों के ऊपर लगे बैक्टीरिया निकल जाएंगे।
– इमली में नमक का पानी मिलाकर धूप में सुखा लें। इससे इमली खराब नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें