Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेहरे के अलावा बालों को भी खूबसूरत बनाती है हल्दी, जानें कैसे

March 5, 2023

चेहरे के अलावा बालों को भी खूबसूरत बनाती है हल्दी, जानें कैसे

आप सभी जानते ही होंगे के हल्दी खाने के इलावा और भी कई प्रकार इस्तेमाल में ली जाती है। ये सेहत से लेकर हमारी खूबसूरती तक को कायम रखने में कारगर होती है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक होते हैं जिससे हमें बहुत फायदे पहुँचते हैं। आप सभी ये तो जानते होंगे के हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर कई प्रकार से खूबसूरती को बढ़ाने में की जाती है लेकिन इसका इस्तेमाल आप बालों पर भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इससे बालों की ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों को बाल झड़ने, पतले बालों की समस्या, रूसी की परेशानी या स्कैल्प से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वो हल्दी से बने हेयर पैक का इस्तेमाल बालों पर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हल्दी से होने वाले बालों के फायदों के बारे में –

टूटना होगा कम: बालों में हल्दी लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। बता दें बालों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को ड्राइनेस की समस्या से बचाने का काम करते हैं इसके साथ ही उन्हें मजबूत बनाते हैं।

रूसी के उपचार में मदद करे: एक रिसर्च के अनुसार, हल्दी में एंटी डैंड्रफ (रूसी दूर करने वाला) प्रभाव होता है। इस वजह से बालों में हल्दी लगाने से रूसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। हल्दी के इस प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसमें नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दोनों के मिश्रण का तेल लगाने से रूसी का कारण बनाने वाले फंगस पिट्रोस्पोरम ओवल को खत्म किया जा सकता है।

सफेद बालों से मिलेगी राहत: बता दें हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो बालों का रंग बदलने में मदद करता है। बालों में हल्दी का हेयर मास्क लगाने से सफेद बालों की समस्या से निजात मिलता है। वहीं अगर आप रोजाना हल्दी का हेयर मास्क लगाते हैं तो कुछ दिनों में ही बाल काले होने लगते हैं।

हल्दी और नारियल तेल: एक बाउल में 4 चम्मच नारियल तेल और 1 से 2 कच्ची हल्दी की गांठ को पीसकर डालें। अब तेल को 2 मिनट तक गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो हल्दी को निचोड़कर सारा तेल निकाल लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बाल शैम्पू से धो लें। सप्ताह में एक बार इस हेयर पैक को लगाएं।

हल्दी और ऑलिव ऑयल: इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। यदि आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसके पेस्ट को तेल में मिक्स करके अप्लाई कर सकती हैं। दोनों सामग्रियों की अच्छी तरह मिक्स करके आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा। इस्येमल के लिए अपने बालों में जड़ से लेकर सिरे तक इस तेल की मालिश करें। कम से कम 15 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट के लिए हेयर मास्क बालों पर लगाए रखें।

हल्दी और एलोवेरा का हेयर मास्क: इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें। आप चाहे तो बालों में शैंपू भी लगा सकती हैं। इस होम मेड हेयर पैक को आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

हल्दी और अंडे का हेयर मास्क: एक कटोरी में 2 अंडा और 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसमें 2 चम्मच हल्दी पाउडर डाल लें। अब तैयार हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेट लें। अब इसे बालों की जड़ों और सिर में लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी और शैंपू से बालों को धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें