Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह चेहरे पर लगा लें हल्दी-चंदन का फेसपैक… दाग-धब्बें हों जायेंगे दूर, स्किन रहेगी ग्लोइंग

January 18, 2025

इस तरह चेहरे पर लगा लें हल्दी-चंदन का फेसपैक… दाग-धब्बें हों जायेंगे दूर, स्किन रहेगी ग्लोइंग

Skin Care Tips: रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। समय की कमी के कारण त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। डार्क सर्कल्स की समस्या से सब परेशान हैं। मौसम कोई भी हो लेकिन खूबियों से भरे हल्दी-चंदन का नियमित उपयोग चेहरे पर निखार ला सकता है।

जानें हल्दी-चंदन के फायदे

डर्मेटोलॉजिस्ट से मिली जानकारी के अनुसार , ’अगर आप भी अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं तो आज से ही महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट के बदले आयुर्वेदिक चीजों को अपनाएं। अगर आप समय से पहले अपनी त्वचा को तरोताजा और चमदार बनाना चाहते हैं तो आज से ही महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह हल्दी और चंदन का उपयोग करें।’

आयुर्वेद भी हल्दी को सबसे अहम जड़ी बूटी की श्रेणी में रखता है। तो आयुर्वेद के अनुसार चंदन या श्वेतचंदन श्रीगंधा के नाम से भी जाना जाता है। दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक यह दोनों चीजें त्वचा में जान तो डालती ही हैं, साथ ही कई समस्याओं को भी दूर करने का काम करती हैं।

इसका उपयोग कैसे और कितनी मात्रा में करें

डर्मेटोलॉजिस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, ’आप चेहरे पर हल्दी और चंदन का फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह झाइयां कम करने के साथ चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करने का काम करता है। चंदन आपके रंग में निखार लाने का काम करता है। इससे पिंपल संबंधी समस्याओं पर भी ब्रेक लगता है। अगर आप इसे नियमित तौर पर उपयोग करते हैं तो चमत्कारिक लाभ दिख सकता है।’

फेसपैक बनाने का सही तरीका

– चंदन और हल्दी का फेसपैक बनाने के लिए आप दो चम्मच चंदन के पाउडर में एक चुटकी हल्दी लें।
– इसमें गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
– 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें, और साफ पानी से चेहरा धो लें।
– इसे हफ्ते में कम से कम दो बार अपने चेहरे पर जरूर लगाएं।

आपको बता दें कि यदि आप पहले से किसी तरह की स्किन एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें