Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज की पीढ़ी के लिए आयुर्वेद जरूरी: तमन्ना भाटिया

November 9, 2025

आज की पीढ़ी के लिए आयुर्वेद जरूरी: तमन्ना भाटिया

नई दिल्ली: तमन्ना भाटिया ने हाल ही में बताया कि उनकी फिटनेस और एनर्जी का राज आयुर्वेद में छिपा है। शूटिंग के लंबे घंटों के बावजूद वह हमेशा तरोताजा रहती हैं।

आयुष मंत्रालय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमन्ना का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने ऑयल पुलिंग और आयुर्वेदिक जीवनशैली के जरिए अपने अनुभवों पर बात की। तमन्ना ने कहा, “आयुर्वेद पिछले एक साल से मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मैंने अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव किए हैं, जिससे मेरी सेहत और एनर्जी दोनों बेहतर हुई हैं। हमें प्राचीन पद्धतियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर आज की पीढ़ी के लिए।”

आयुर्वेद ने बदली तमन्ना भाटिया की जिंदगी, बताया क्यों है आज की पीढ़ी को आयुर्वेद की जरूरत

तमन्ना ने बताया कि उन्हें लगता है कि हमारी पीढ़ी को आयुर्वेद की सबसे ज्यादा जरूरत है। हमें अपनी जीवनशैली को टॉक्सिक आदतों से बदलने की जरूरत है। उन्होंने ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया और धीरे-धीरे खाने के महत्व पर जोर दिया। ऑयल पुलिंग मुंह की बदबू और संक्रमण से बचाने का आयुर्वेदिक उपाय है। इसके लिए नारियल, जैतून या बादाम के तेल को 3-5 मिनट मुंह में रखकर घुमाना होता है।

आयुर्वेद में खाने को धीरे चबाने पर भी जोर दिया गया है। तमन्ना बताती हैं कि हर कौर को 15-20 बार चबाना चाहिए, जिससे खाना अच्छे से पचता है और सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।

तमन्ना का अनुभव दिखाता है कि आयुर्वेद को अपनाकर हम अपनी सेहत और जीवनशैली दोनों में बदलाव ला सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें