
सब्जा बीजों को क्यों कहा जाता है हेल्थ सुपरफूड?
गर्मी के मौसम में इन बीजों का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यही वजह है कि पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थों जैसे शरबत, मिल्कशेक और फालूदा में सब्जा बीजों का उपयोग प्राचीन समय से होता आया है।
तुलसी के बीजों के प्रमुख फायदे:
वजन घटाने में सहायक: तुलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इससे अनावश्यक कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
गैस और एसिडिटी में राहत: गर्मी के मौसम में सब्जा बीज तासीर में ठंडे होने के कारण पेट को शीतलता देते हैं। 1 चम्मच सब्जा बीज को दूध में डालकर पीने से गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार: सब्जा बीज ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीज यदि इन्हें नियमित रूप से दूध या पानी के साथ लें, तो उन्हें लाभ मिल सकता है।
शरीर को ठंडक देने वाला: गर्मियों में सब्जा बीजों का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में कारगर होता है। इन्हें शरबत, जूस, मिल्कशेक या साधारण पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।
कैसे करें सेवन?
सब्जा बीजों को उपयोग करने से पहले 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। ये फूलकर जेल जैसी बनावट ले लेते हैं, जिसके बाद इन्हें किसी भी पेय या खाद्य पदार्थ में मिलाया जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...