Dainik Savera Times

स्वाद ही नहीं बढ़ाता सेहत भी बनाता है रसोई में रखा ये मसाला, जानिए इसके फायदे

Bay Leaf Benefits

Bay Leaf Benefits : भारतीय मसालों में शामिल तेज पत्ता केवल स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भारत के हर रसोई घर में इसका इस्तेमाल होता है। सब्जियों, पुलाव या खीर हर तरह के व्यंजन का स्वाद तेजपत्ता बढ़ाता है। जायका बढ़ाने वाला ये पत्ता शारीरिक दिक्कतों को भी दूर करता है।

आयुर्वेद के अनुसार एलर्जी से राहत पाने के लिए चाय में एक या दो तेजपत्ता डालने मात्र से राहत मिल सकती है। तेज पत्ता तनाव से मुक्ति, पाचन में सहायक होने के साथ ही संक्रमण से बचाने में भी सहायक होता है। मेडिकल जर्नल नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की मानें तो ये गुणों की खान है। जर्नल में प्रकाशित खबर के मुताबिक इसके इस्तेमाल से घाव जल्दी भरता है।

Bay Leaf Benefits
Bay Leaf Benefits

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। सो घाव तेजी से भरता है। तेज पत्ते में विटामिन ए, बी 6, और सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। इसकी वजह पत्ते में कैटेचिन, लिनालूल और पार्थेनोलाइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का होना है। ये शरीर से फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं।

लिनालूल शरीर के तनाव को भी दूर करता है। तेज पत्ता पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें कार्बनिक यौगिक पाया जाता है, जो बाउल सिंड्रोम को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। शरीर की सूजन को भी कम करता है इंडियन बे लीफ।

वो इसलिए क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सूजन से बचाते हैं। इतना ही नहीं तेज पत्ते में मौजूद खुशबूदार गुण साइनस की समस्या को भी दूर करते हैं। तेज पत्ते के सेवन से शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तेजपत्ता शुगर लेवल को कम कर सकता है।

Exit mobile version