Site icon Dainik Savera Times

सावधान! सड़क पर बिक रहे Fast food से सूज रही आंतें, बढ़ रही पेट की बीमारियां

करनाल: सड़क किनारे के पास बन रहे फास्ट फूड का स्वाद यदि आप ले रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। ऐसे स्थान पर पक रहे फास्ट फूड खासतौर से पेट के लिए नुकसान दे साबित हो रहे हैं। इसके परिणाम प्रतिदिन हॉस्पिटल में आने वाले पेट के मरीजों को देखकर लगाया जा सकता है।

इन मरीजों में युवाओं की संख्या अधिक है आपको बता दें कि मौजूदा समय में लोगों की पहली पसंद फास्ट फूड बन रही है। बच्चे हो या बड़े सभी इस चाव से खा रहे हैं अक्सर सड़क किनारे ठेले वालों के यहां आपने खूब भीड़ देखी होगी। इन दुकानदारों पर उपयोग होने वाले मैदा और बार-बार प्रयोग होने वाले तेल के कारण से लोगों की आंत पर असर पड़ रहा है।

पेट के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इन मरीजों के आंतों में सूजन की समस्या देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव शरीर के अन्य क्रिया पर भी हो रहा है बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है तनाव, उच्च रक्तचाप बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही लोग विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

Exit mobile version